Russia-Ukraine Crisis: रूसी हमले में 40 यूक्रेनी सैनिक की मौत, सैकड़ों घायल, यूक्रेन ने राजनयिक संबंध तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 16:33 IST2022-02-24T16:31:43+5:302022-02-24T16:33:06+5:30

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन पर रूसी हमले की विश्व के नेताओं ने बृहस्पतिवार को निंदा की। उन्होंने इसे ‘एक अनुचित और बर्बर कृत्य’ करार दिया और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने समेत हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही।

Russia-Ukraine Crisis 40 Ukraine soldiers around 10 civilians killed Ukrainian president Volodymyr Zelenskyy | Russia-Ukraine Crisis: रूसी हमले में 40 यूक्रेनी सैनिक की मौत, सैकड़ों घायल, यूक्रेन ने राजनयिक संबंध तोड़ा

यूरोपीय उड्डयन अधिकारियों ने आगाह किया है कि यूक्रेन के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों को खतरा है।

Highlightsजर्मनी और तुर्की ने यूक्रेन के नागरिकों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है। यूरोप से लेकर एशिया तक इसका असर देखने को मिला। स्टॉक बाजार में गिरावट देखी गई और तेल की कीमतों में उछाल देखा गया।

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। जापान, स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली और यूरोपीय संघ समेत अन्य देशों ने भी रूसी हमले की निंदा की है।

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को रूस के साथ संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की, जब उसने अपने पड़ोसी पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमला किया। रूसी सेना को यूक्रेन में दाखिल होते हुए देखा गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पश्चिमी देशों से रक्षा सहायता का भी अनुरोध किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश पर रूसी हमले में अब तक करीब 40 लोग मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या हताहतों में आम नागरिक भी शामिल हैं।

 जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की रक्षा के इच्छुक सभी लोगों को हथियार सौंपेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यूक्रेन के लोगों का भविष्य हर यूक्रेनी पर निर्भर करता है।’’ राष्ट्रपति ने उन सभी लोगों से आगे आने का आग्रह किया जो देश की रक्षा कर सकते हैं।

अंकारा: तुर्की में यूक्रेन के राजदूत ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश से अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूसी जहाजों के लिए काला सागर के प्रवेश द्वार पर जलडमरूमध्य को बंद करने का आह्वान किया। कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा है कि रूसी सेना ने उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन पर हमला शुरू किया है।

सलाहकार ने कहा, ‘‘यूक्रेनी सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।" पोडोलीक ने बृहस्पतिवार को कहा ‘‘हमारी सेना दुश्मन को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाते हुए मजबूती से लड़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि नागरिक भी हताहत हुए हैं, लेकिन विवरण नहीं दिया। राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक अन्य सलाहकार एरेस्टोविच ने कहा कि रूस ने हवाई अड्डों और विभिन्न अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।

Web Title: Russia-Ukraine Crisis 40 Ukraine soldiers around 10 civilians killed Ukrainian president Volodymyr Zelenskyy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे