लाइव न्यूज़ :

रूस : बस में विस्फोट होने से दो की मौत, 17 घायल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:22 IST

Open in App

मॉस्को, 13 अगस्त (एपी) दक्षिण पश्चिम रूस में एक सिटी बस में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वोरोनेझ शहर में बस में विस्फोट गैस के एक कनस्तर में रिसाव होने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि रासायनिक विस्फोटों का कोई सुराग नहीं मिला है।

आपराधिक मामलों की देश की शीर्ष जांच एजेंसी ‘जांच समिति’ ने असुरक्षित उपभोक्ता सेवाओं के संबंध में जांच शुरू की है। हालांकि बस संचालक कंपनी ने कहा कि वाहन में डीजल का इंजिन लगा है और इसमें कोई गैस उपकरण नहीं है।

राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने कहा कि सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और विशेषज्ञ बस से मिले टुकड़ों का आकलन कर रहे हैं।

वोरोनेझ शहर के क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई,14 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा तीन लोगों का घर पर इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?