लाइव न्यूज़ :

रूस ने संयुक्त राष्ट्र में कोसोवो की विदेश मंत्री को बोलने से रोकने की कोशिश की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 08:48 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 14 अप्रैल (एपी) रूस ने कोसोवो के प्रतिनिधि को अपने देश के झंडे के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलने से पहली बार रोकने की कोशिश करते हुए कहा कि परिषद के ज्यादातर सदस्य सर्बिया से इसकी आजादी को मान्यता नहीं देते।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्रि पॉलिन्स्काई ने कोसोवो पर परिषद की बैठक की शुरुआत में मंगलवार को उसके झंडे पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया जिसके चलते यह डिजिटल बैठक 45 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान परिषद के 15 सदस्यों ने निजी तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा की।

पॉलिन्स्काई ने कहा कि ‘‘सुरक्षा परिषद के 15 में से आठ सदस्य कोसोवो को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं देते हैं’’ इसलिए कोसोवो की विदेश मंत्री दोनिका गर्वाला के पीछे देश का झंडा नहीं दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को उनके बोलने पर आपत्ति नहीं है।

ब्रिटेन के कानूनी सलाहकार चनाका विक्रमसिंघे ने कहा कि सुरक्षा परिषद की वीडियो कांफ्रेंस से होने वाली बैठकें औपचारिक बैठकें नहीं हैं और कोसोवा का झंडा पिछली बैठक के दौरान भी उसके प्रतिनिधि के पीछे लगा हुआ था।

जब बैठक फिर से शुरू हुई तो सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष वियतनाम के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डांग दिन्ह क्यू ने कहा कि डिजिटल बैठकों की पृष्ठभूमियों से परिषद की बैठकें बाधित नहीं होनी चाहिए और यह झंडा लगा रह सकता है।

गर्वाला संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बोलने वाले तीन वक्ताओं में से एक थीं और जब उन्होंने परिषद को संबोधित किया तो कोसोवो का छह सफेद सितारों के साथ नीले रंग का ध्वज उनके पीछे लगा हुआ था।

गौरतलब है कि कोसोवो ने अलगाववादी जातीय अल्बानियाई विद्रोही और सर्बिया की सेना के बीच 1998-1999 के बर्बर युद्ध के एक दशक बाद 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा की। गत सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से 98 ने कोसोवो को मान्यता दी। सर्बिया के साथ करीबी संबंध रखने वाले रूस और चीन उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने इसकी आजादी को मान्यता नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब