लाइव न्यूज़ :

मास्को एयर शो में नये लड़ाकू विमान का प्रदर्शन करेगा रूस

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:28 IST

Open in App

मास्को, 17 जुलाई (एपी) रूसी विमान निर्माता कंपनियों का कहना है कि वे अगले सप्ताह मास्को में आयोजित होने वाले एयर शो में एक नया लड़ाकू विमान पेश करेंगे।

तिरपाल से ढके हुए नये युद्धक विमान को मास्को के पास ज़ुकोवस्की में एक पार्किंग स्थल पर ले जाते हुए देखा गया था। मास्को में मंगलवार को एमएकेएस-2021 अंतरराष्ट्रीय विमानन एवं अंतरिक्ष सैलून नामक एयर शो की शुरुआत होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एयर शो के उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे।

रूसी मीडिया के मुताबिक नये लड़ाकू विमान का निर्माण हल्के लड़ाकू विमानों के निर्माण की योजना के तहत किया गया है। इस लड़ाकू विमान का निर्माण सुखोई युद्धक विमानों का निर्माण करने वाली कंपनी ने किया है।

रूस के नवीनतम लड़ाकू विमान सुखोई-57 के विपरीत नये लड़ाकू विमान में केवल एक ही इंजन होगा और वह अपेक्षाकृत छोटा होगा। नये लड़ाकू विमान के नाम, इसकी क्षमता और इसमें तैनात की जाने वाली युद्धक सामग्री के बारे में अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रूसी विमान निर्माता कंपनियों के प्रमुख संगठन रोस्टेक ने कहा कि मंगलवार से शुरू होने वाले एयर शो में ही नये लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया जाएगा।

रोस्टेक ने कहा कि रूस दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसके पास उन्नत विमान प्रणालियों के उत्पादन के लिए संपूर्ण क्षमता मौजूद है और इसके साथ ही लड़ाकू विमानों के उत्पादन की एक मान्यता प्राप्त पद्धति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल