लाइव न्यूज़ :

मास्को एयर शो में नये लड़ाकू विमान का प्रदर्शन करेगा रूस

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:52 IST

Open in App

मास्को, 17 जुलाई (एपी) रूसी विमान निर्माता कंपनियों का कहना है कि वे अगले सप्ताह मास्को में आयोजित होने वाले एयर शो में एक नया लड़ाकू विमान पेश करेंगे।

तिरपाल से ढके हुए नये युद्धक विमान को मास्को के पास ज़ुकोवस्की में एक पार्किंग स्थल पर ले जाते हुए देखा गया था। मास्को में मंगलवार को एमएकेएस-2021 अंतरराष्ट्रीय विमानन एवं अंतरिक्ष सैलून नामक एयर शो की शुरुआत होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एयर शो के उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे।

रूसी मीडिया के मुताबिक नये लड़ाकू विमान का निर्माण हल्के लड़ाकू विमानों के निर्माण की योजना के तहत किया गया है। इस लड़ाकू विमान का निर्माण सुखोई का निर्माण करने वाली कंपनी ने किया है।

रूस के नवीनतम लड़ाकू विमान एसयू-57 के विपरीत नये लड़ाकू विमान में केवल एक ही इंजन होगा और वह अपेक्षाकृत छोटा होगा। नये लड़ाकू विमान का नाम, इसकी क्षमता और इससे संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।

माना जा रहा है कि रूस ने सुखोई-57 लड़ाकू विमान का निर्माण अमेरिका के एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान का मुकाबला करने के लिए किया है। लेकिन अमेरिकी विमान के विपरीत जोकि 2005 से ही सेवा में है, सुखोई-57 का चरणबद्ध तरीके से उत्पादन अभी शुरू हो रहा है और इसे सुपरसोनिक गति से लैस करने के लिए एक नये इंजन का निर्माण किया जा रहा है।

रूस का लड़ाकू विमान अमेरिका के नवीनतम लड़ाकू विमान एफ-35 को टक्कर दे सकता है, जिसे 2015 में अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। रूस विदेशी ग्राहकों को भी नया लड़ाकू विमान बेचने की शुरुआत कर सकता है।

रूसी विमान निर्माता कंपनियों के प्रमुख संगठन रोस्टेक ने कहा कि मंगलवार से शुरू होने वाले एयर शो में ही नये लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल