लाइव न्यूज़ :

रूस नाटो का मुकाबला करने के लिए पश्चिमी भाग मे बनाएगा 20 नयी सैन्य इकाई

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:01 IST

Open in App

मास्को, 31 मई (एपी) रूस की सेना ने नाटो से खतरा बढ़ने का दावा करते हुए इस साल देश के पश्चिमी हिस्से में 20 इकाई बनाने की घोषणा की।

रक्षा मंत्री सर्गेई शोग्यू ने सोमवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने रूस की सीमा के समीप अमेरिकी सामरिक बमवर्षकों की उड़ानों में वृद्धि, नाटो जंगी जहाजों की तैनाती, इस गठबंधन के सैन्यबलों के सघन अभ्यासों की ओर संकेत किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य ‘अंतराष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र नष्ट करते हैं और हमें बदले में प्रासंगिक कदम उठाने के लिए बाध्य करते हैं।’’

शोग्यू ने कहा, ‘‘ हम इस साल के आखिर तक पश्चिमी सैन्य जिले में 20 अन्य इकाइयां एवं प्रतिष्ठान बनायेंगे।’’

पिछले महीने रूस के दक्षिणी हिस्सें और यूक्रेन सीमा के समीप दक्षिण पश्चिम भाग में सघन सैन्य जमावड़े से यूक्रेन और पश्चिमी देशों में चिंता पैदा हो गयी थी और उन्होंने रूस से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल