लाइव न्यूज़ :

रूस ने पनडुब्बी से नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:30 IST

Open in App

मॉस्को, चार अक्टूबर (एपी) रूस ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल का पहली बार परमाणु पनडुब्बी से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से जिरकॉन मिसाइल के दो परीक्षण किये गये और बेरेंट्स सागर के तट पर स्थित छद्म (मॉक) लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बनाया।

यह पहली बार है जब जिरकॉन मिसाइल का प्रक्षेपण पनडुब्बी के जरिये किया गया। इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जिरकॉन ध्वनि की गति से नौ गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और यह 1,000 किलोमीटर (620 मील) सीमा क्षेत्र में लक्ष्य को निशाना बना सकती है। पुतिन ने कहा कि इसकी तैनाती से रूसी सैन्य क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

अधिकारियों ने कहा कि जिरकॉन के परीक्षण इस साल के अंत में पूरे होने हैं और इसे 2022 में रूसी नौसेना में शामिल किया जाएगा।

जिरकॉन का उद्देश्य रूसी क्रूजर, युद्धपोत और पनडुब्बियों को अधिक शक्तिशाली बनाना है। यह रूस में विकसित कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो