लाइव न्यूज़ :

रूस ने भारी वजन ले जाने में सक्षम अंगारा ए5 रॉकेट का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:26 IST

Open in App

मास्को, 14 दिसंबर (एपी) रूस ने भारी वजन ले जाने में सक्षम रॉकेट अंगारा ए5 का दूसरी बार सफल परीक्षण किया । देश के सैन्य और अंतरिक्ष विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

रूस के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित प्लीसेट्सक कॉस्मोड्रोम केंद्र से सोमवार को इसका प्रक्षेपण किया गया।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रसकॉसमॉस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने प्रक्षेपण के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वर्ष 2014 के बाद इसका कामयाब परीक्षण किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह ‘‘हमारे अंतरिक्ष राकेट उद्योग और रूस के लिए बड़ी कामयाबी है । ’’

अंगारा ए पांच रॉकेट, प्रोटोन एम रॉकेट का स्थान लेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इसके विकास और निर्माण में देरी हुई। रसकॉसमॉस ने सोमवार को कहा कि अंगारा रॉकेट को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और यह प्रक्षेपण स्थल के आसपास ज्यादा प्रदूषण नहीं फैलाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें