लाइव न्यूज़ :

नये वर्ष की छुट्टियों के बाद अमेरिका के साथ रूस की वार्ता शुरू होगी: सर्गेई लावरोव

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:34 IST

Open in App

मास्को, 27 दिसंबर (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि नाटो का यूक्रेन तक विस्तार पर रोक लगाने को लेकर पश्चिमी देशों से गारंटी की मांग पर अमेरिका के साथ उनके देश की वार्ता नये साल की छुट्टियों के तत्काल बाद शुरू होगी।

लावरोव ने एक साक्षात्कार में कहा , ‘‘ दरअसल अमेरिका के साथ हम मुख्य वार्ता करेंगे और यह नये साल की छुट्टियों के समापन के तत्काल बाद होगा।’’ रूस में दस दिनों की छुट्टियां नौ जनवरी को खत्म होगी।

पिछले दिनों, रूस ने सुरक्षा दस्तावेज का एक मसौदा सौंपकर मांग की थी कि नाटो यूक्रेन एवं पूर्व अन्य सोवियत देशों को सदस्यता देने से मना करे और वह मध्य एवं पूर्वी यूरोप से अपने सैनिकों को वापस बुलाए। अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों ने ऐसा वादा करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि वे वार्ता के लिए तैयार हैं।

प्रस्तावित रूस-अमेरिका सुरक्षा संधि तथा रूस एवं नाटो के बीच सुरक्षा समझौते में ऐसी मांगें यूक्रेन सीमा के समीप रूस की सैन्य तैनाती से उत्पन्न तनाव के बीच की गयी थीं। रूस ने अपने पड़ोसी पर हमला करने की किसी भी योजना से इनकार किया है। लेकिन उसने इस बात की कानूनी गारंटी पर जोर दिया कि नाटो वहां अपना विस्तार नहीं करेगा एवं हथियार तैनात नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला