रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:42 IST2021-10-18T18:42:20+5:302021-10-18T18:42:20+5:30

Russia suspends its mission to NATO: Foreign Minister | रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

मॉस्को, 18 अक्टूबर (एपी) रूस के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनका देश नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित कर रहा है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

नाटो का आरोप है कि रूस के मिशन के कुछ सदस्य खुफिया के तौर पर गोपनीय तरीके से काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया।

लावरोव ने घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क एवं सूचना कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा।

लावरोव ने कहा, ‘‘नाटो के जानबूझकर की गई कार्रवाई के जवाब में हम नाटो के लिए अपने स्थायी मिशन का काम संभवत: एक नवंबर से रोक रहे हैं, इसमें मुख्य सैन्य राजदूत का कार्य भी शामिल है। इसमें कुछ और दिन भी लग सकता है।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी गठबंधन और मॉस्को के बीच संपर्क बेल्जियम में रूस के दूतावास के माध्यम से किया जा सकता है।

रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया प्रायद्वीप को अलग करने के बाद ही नाटो ने व्यावहारिक रूप से रूस के साथ सहयोग खत्म कर दिया था, लेकिन उच्चस्तरीय बैठक और दोनों सेनाओं के बीच समन्वय के लिए मार्ग खुला रखा था।

लेकिन इसके बाद से नाटो-रूस परिषद् की यदा-कदा ही बैठक हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia suspends its mission to NATO: Foreign Minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे