रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:48 IST2021-10-18T17:48:26+5:302021-10-18T17:48:26+5:30

Russia suspends its mission to NATO: Foreign Minister | रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

मॉस्को, 18 अक्टूबर (एपी) रूस के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनका देश नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित कर रहा है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

नाटो ने कहा कि वे खुफिया अधिकारियों के तौर पर गोपनीय तरीके से काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया।

लावरोव ने घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क एवं सूचना कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia suspends its mission to NATO: Foreign Minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे