लाइव न्यूज़ :

‘स्पूतनिक वी’ टीके उपलब्ध कराने से जूझ रहा है रूस

By भाषा | Updated: October 15, 2021 13:44 IST

Open in App

काराकस (वेनेजुएला), 15 अक्टूबर (एपी) लातीन अमेरिका से लेकर पश्चिम एशिया तक विकासशील देशों में लाखों लोग स्पूतनिक वी टीके की और खुराक लेने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन टीकाकरण अभियान में पहली खुराक और दूसरी खुराक के बीच अंतर बढ़ता ही जा रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक रूस ने कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराक देने का वादा किया था लेकिन उसने केवल 4.8 प्रतिशत खुराकों का ही निर्यात किया है।

टीके में निवेश करने वाले रूस के सरकार नियंत्रित राजकोष के प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि टीके की आपूर्ति की समस्या हल कर ली गयी है।

एस्पेरिता गार्शिया द पेरेज (88) ने मई में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी और वह रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक वी टीके की दूसरी खुराक का इंतजार कर रही हैं। वह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुई और उनके जीवित रहने की उम्मीद कई दवाओं और घर पर हो रही देखभाल पर टिकी हुई है।

वेनेजुएला ने दिसंबर 2020 में स्पूतनिक की एक करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था लेकिन उसे 40 लाख से भी कम खुराकें मिली। अर्जेंटीना को 25 दिसंबर को स्पूतनिक की पहली खेप मिली थी लेकिन वह अब भी दो करोड़ खुराकों का इंतजार कर रहा है।

स्पूतनिक वी का प्रयोग सबसे पहले अगस्त 2020 में किया गया और करीब 70 देशों में इसे मान्यता मिली। कोविड-19 के अन्य टीकों के बजाय स्पूतनिक की पहली और दूसरी खुराक अलग हैं। उत्पादन में मुश्किलों खासतौर से दूसरी खुराक के अवयवों को बनाने में दिक्कतों से इस टीके के निर्माण में देरी हुई है। विशेषज्ञों ने इसके लिए उत्पादन की सीमित क्षमता के साथ ही इस प्रक्रिया की जटिलता को जिम्मेदार ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला