लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रूस ने टीके की बूस्टर खुराक देना शुरू किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:51 IST

Open in App

मॉस्को, एक जुलाई (एपी) रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उन लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की शुरुआत की संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं या जिनके टीकाकरण को छह माह पूरे हो चुके हैं। देश में संक्रमण और मौत के नए मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि उन्होंने बूस्टर खुराक ली है और शहर के निवासियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

सोबयानिन ने अपने ब्लॉग में कहा, ''महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर डॉक्टरों ने टीकाकरण के छह महीने बाद टीके की बूस्टर की खुराक लेने की सलाह दी है। मैं आपसे विनती करता हूं कि वायरस से अतिरिक्त सुरक्षा पाने का यह मौका हाथ से न जाने दें। वायरस के बेहद खतरनाक डेल्टा स्वरूप के प्रसारके बीच यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। ''

बूस्टर की खुराक लेने से टीके का प्रभाव बढ़ने का दावा किया जाता है।

मॉस्को के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्वदेशी निर्मित स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की बूस्टर खुराक देनी शुरू कीं। रूस के अन्य क्षेत्रों में भी बूस्टर खुराक देना प्रारंभ किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब