रूस: 17 लोगों को लेकर उड़ा छोटा विमान साइबेरिया में लापता

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:21 IST2021-07-16T17:21:20+5:302021-07-16T17:21:20+5:30

Russia: Small plane carrying 17 people missing in Siberia | रूस: 17 लोगों को लेकर उड़ा छोटा विमान साइबेरिया में लापता

रूस: 17 लोगों को लेकर उड़ा छोटा विमान साइबेरिया में लापता

मास्को, 16 जुलाई (एपी) एक रूसी यात्री विमान 17 लोगों को लेकर उड़ान भरने के बाद साइबेरिया में लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि एएन-28 विमान शुक्रवार को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में गायब हो गया। आपातकालीन कार्यालय ने कहा कि विमान में चार बच्चों समेत 14 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाश का काम जारी है।

एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है जो छोटी दूरी की उड़ान के लिये इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia: Small plane carrying 17 people missing in Siberia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे