लाइव न्यूज़ :

रूस को यूक्रेन के निकट सैनिकों के जमावड़े के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए: अमेरिका के रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: November 18, 2021 09:00 IST

Open in App

वाशिंगटन,18 नवंबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को यह पता नहीं है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्वी यूक्रेन से लगती सीमा पर सैनिकों की संख्या को क्यों बढ़ा रहे हैं। ऑस्टिन ने इसे परेशान करने वाले सैन्य कदमों का एक उदाहरण करार दिया और कहा कि पुतिन को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

ऑस्टिन ने बुधवार को पेंटागन में संवाददाताओं से कहा,‘‘ हम रूस से जिम्मेदाराना बर्ताव करने और यूक्रेन की सीमा पर बलों की संख्या बढ़ाने के संबंध में पारदर्शी रहने की लगातार मांग करते रहेंगे। हमें पता नहीं है कि पुतिन वास्तव में क्या कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बलों और साजो-सामान के लगातार जमावड़े ने पेंटागन का ध्यान खींचा है और रूस को ‘‘इस बात पर पारदर्शी होना चाहिए कि वे क्या करने वाला है।’’

ऑस्टिन ने रूस पर, एक पुराने उपग्रह को मिसाइल से नष्ट करने का सोमवार को आरोप लगाया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि इस कदम से अंतरिक्ष में अभियानों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा।

गौरतलब है कि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों वाले इलाके में और सीमा के निकट 90 हजार रूसी सैनिक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें