लाइव न्यूज़ :

रूस ने यूक्रेन में नाटो का विस्तार नहीं करने का आश्वासन देने की मांग की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:56 IST

Open in App

मास्को, 21 दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को फिर कहा कि उन्हें अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से यह आश्वासन चाहिए कि नाटो पूर्व की ओर अपना विस्तार नहीं करेगा। इसके साथ ही पुतिन ने यूरोप में बढ़ते तनाव के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया।

रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले पहले ही मास्को ने यूक्रेन तथा अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो की सदस्यता नहीं देने संबंधी मसौदा सुरक्षा दस्तावेज पेश किये हैं।

प्रस्तावित रूस-अमेरिका सुरक्षा समझौते और मास्को तथा नाटो के बीच हुए एक सुरक्षा समझौते में लिखित मांग का मसौदा यूक्रेन के निकट बढ़ते रूसी सैन्य जमावड़े के बीच बढ़ते तनाव के दौर में तैयार किया गया है। रूस ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार किया है लेकिन नाटो के विस्तार को रोकने के लिए आश्वासन देने की मांग की है।

पुतिन ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिका और नाटो मिसाइल प्रणाली यूक्रेन में दिखाई देती हैं तो मास्को से मिसाइलों को वहां पहुंचने में कुछ मिनट ही लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात