लाइव न्यूज़ :

रूस ने छह साल बाद मिस्र के रिजॉर्ट के लिए उड़ान सेवा बहाल की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:15 IST

Open in App

काहिरा, नौ अगस्त (एपी) रूस ने सोमवार को लाल सागर पर मिस्र के रिजॉर्ट के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दीं। एक रूसी विमान पर बमबारी की घटना के लगभग छह साल बाद प्रतिबंध को खत्म कर यह उड़ान सेवा शुरू की गई है। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए थे।

इस्लामिक स्टेट समूह की स्थानीय शाखा ने कहा था कि उसने अक्टूबर 2015 में शर्म अल-शेख के लाल सागर रिसॉर्ट से विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद सिनाई के ऊपर विमान को गिरा दिया था। उस समय, रूसी अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि मिस्र के हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रक्रियाएं अपर्याप्त थीं। मिस्र राष्ट्रीय एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि सोमवार सुबह इजिप्ट एयरफ्लाइट एमएस724 ने 300 सैलानियों के साथ लोकप्रिय रेड सी गंतव्य के लिए उड़ान भरा।

रूसी विमान का रस्मी ‘‘जल सलामी’’ कर स्वागत किया गया। रूसी सैलानी मास्क पहने हुए थे, जिन्हें फूल और गुब्बरे देकर स्वागत किया गया। बयान में कहा गया है कि इजिप्टएयर सिनाई प्रायद्वीप की चोटी पर स्थित शर्म अल-शेख और हर्गहाडा से रूसी राजधानी के लिए सात उड़ानें संचालित करेगा। मॉस्को से शर्म अल शेख के लिए इजिप्टएयर की पहली उड़ान मंगलवार को होनी थी। रूसी सरकारी विमानन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रूस के 43 शहरों से हर्गहाडा और शर्म अल-शेख के लिए उड़ानें संचालित करने के वास्ते आठ रूसी एयरलाइनों को मंजूरी दी है। हालांकि, सूची में सेंट पीटर्सबर्ग शामिल नहीं है, जो सिनाई में मार गिराए गए रूसी विमान का गंतव्य था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 2015 की दुर्घटना के बाद उड़ानों को निलंबित करने के अपने आदेश को रद्द करने के एक महीने बाद उड़ान सेवा शुरू हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला