लाइव न्यूज़ :

रूस ने जारी की उन विषयों की सूची, जिनकी भनक दूसरे देशों को नहीं लगनी चाहिए

By भाषा | Updated: October 2, 2021 11:32 IST

Open in App

मॉस्को, दो अक्टूबर (एपी) रूस की मुख्य घरेलु सुरक्षा एजेंसी ने उन विषयों की एक विस्तृत सूची जारी की है जिन की जानकारी अन्य देशों को प्रदान करने वाले किसी व्यक्ति को "विदेशी एजेंट" के रूप में चिह्नित किया जा सकता है भले ही ये जानकारियां देश के लिए रहस्य न हों।

संघीय सुरक्षा सेवा द्वारा एक सरकारी सूचना पोर्टल पर शुक्रवार को जारी एक आदेश में सैन्य और अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़े विषयों की एक सूची डाली गई है, जिसमें सशस्त्र बलों की क्षमता भी शामिल है।

इसमें कहा गया है कि ऐसी जानकारी यदि विदेशी सरकारों, संस्थानों या व्यक्तियों को प्रदान की जाती है तो इनका इस्तेमाल रूस की सुरक्षा के खिलाफ किया जा सकता है।

इस तरह की सूची संकलित करने के लिए कानून के एक संशोधित संस्करण में मांग की गई थी । यह कानून विदेशी धन प्राप्त करने वाले संगठनों को विदेशी एजेंटों के रूप में वर्गीकृत करने का भी प्रावधान करता है।

"विदेशी एजेंट" का यह खिताब अधिकारियों की आलोचना करने वाले कुछ नागरिक संगठनों और मीडिया पर लागू किया गया है।

संसद के ऊपरी सदन में राज्य संप्रभुता संरक्षण समिति के प्रमुख आंद्रेई क्लिमोव ने कहा कि "कानून के इन प्रावधानों का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने कहा, “हम किसी दूसरे देश या विदेशी संरचनाओं को देने के मकसद से सूचना के निरंतर, व्यवस्थित संग्रह के बारे में बात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा