लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के एक दिन में सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:02 IST

Open in App

मास्को, 29 अक्टूबर (एपी) रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से दैनिक मौतों का एक और रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल ने 24 घंटों में 1,163 लोगों की मौत की सूचना दी, जो महामारी शुरू होने के बाद से मौत का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। महामारी से मौत के नये मामलों को मिलाकर देश में मृतकों की संख्या 2,36,220 तक पहुंच गई।

संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक गैर-कार्य अवधि का आदेश दिया है, जब अधिकांश राज्य संगठनों और निजी व्यवसायों को काम को बंद करना है।

साठ वर्ष से अधिक उम्र के बिना टीकाकरण वाले लोगों को घर में रहने का आदेश दिया गया है।

रूस में नए दैनिक मामलों की संख्या में शुक्रवार को 39,849 की वृद्धि हुई।

सरकार को उम्मीद है कि अधिकांश लोगों को कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन से बाहर रखने से गैर-कार्य अवधि के दौरान संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात