लाइव न्यूज़ :

रूस सभी क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग जारी रखने को तैयार : पुतिन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:03 IST

Open in App

मॉस्को, नौ सितंबर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को ब्रिक्स समूह में अपने सहयोगियों के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि निरंतरता, एकजुटता और आम सहमति के लिए सहयोग को मजबूत करना ऐसा लक्ष्य है जिसे प्राप्त करने के लिए समूचा अंतरराष्ट्रीय समुदाय प्रयास कर रहा है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि भारत ने बैठक के लिए और पूरे वर्ष के लिए जो विषय चुना है, वह है ‘निरंतरता, एकजुटता और आम सहमति के लिए सहयोग को मजबूत करना’ जो काफी प्रासंगिक है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "वास्तव में, यह वह लक्ष्य है जिसे प्राप्त करने के लिए पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय प्रयास कर रहा है और पांच ब्रिक्स सदस्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं।"

उन्होंने कहा कि रूस सभी क्षेत्रों में ब्रिक्स समूह में अपने सहयोगियों के साथ सहयोग जारी रखने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आज हमारा काम सार्थक और फलदायी होगा तथा मैं एक बार फिर यह बताना चाहूंगा कि रूस सभी क्षेत्रों में ब्रिक्स के सभी सदस्यों के साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने को तैयार है।’’

ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देश हर साल शिखर सम्मेलन आयोजित करते हैं और बारी-बारी से इसकी अध्यक्षता करते हैं। भारत इस साल के लिए ब्रिक्स का अध्यक्ष है। शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने भी भाग लिया।

इस वर्ष शिखर सम्मेलन ऐसे समय हुआ है जब ब्रिक्स अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है।

यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इससे पहले, उन्होंने 2016 में गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। चीन अगले साल ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेगा और 2022 में ब्लॉक के 14वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब