लाइव न्यूज़ :

रूस यूक्रेन पर सैन्य हमला करने की तैयारी में: अमेरिका की खुफिया जानकारी में पता चला

By भाषा | Updated: December 4, 2021 10:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार दिसंबर (एपी) अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने यह पता लगाया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ संभावित सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है और यह 2022 की शुरुआत में हो सकता है तथा इसमें करीब 1,75,000 कर्मियों के शामिल होने की आशंका है। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नीत प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नई खुफिया जानकारी में यह अनुमान लगाया गया है कि आधे से ज्यादा रूसी कर्मियों को पहले ही यूक्रेन की सीमा के निकट विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पर यह जानकारी दी है।

यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब रूस ने बाइडन से इस बात की गारंटी देने की मांग उठाई है कि यूक्रेन को नाटो गठबंधन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि रूस की योजना में सामरिक समूहों के 100 बटालियनों की तैनाती की बात है। इसके साथ आयुध और उपकरण शामिल हैं।

इस खुफिया जानकारी की खबर सबसे पहले द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले को ‘बेहद, बेहद कठिन’ बना देने का संकल्प लिया और कहा कि उनका प्रशासन रूस की आक्रमकता को रोकने के लिए कदम उठाएगा।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को सांसदों को बताया कि यूक्रेन के पास और रूस द्वारा हड़पे गए हिस्से क्रीमिया में रूसी सैनियों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है और ऐसी आशंका है कि रूस अगले महीने हमला कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला