रूस काबुल से 500 लोगों को निकालने की तैयारी में

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:13 IST2021-08-25T14:13:21+5:302021-08-25T14:13:21+5:30

Russia preparing to evacuate 500 people from Kabul | रूस काबुल से 500 लोगों को निकालने की तैयारी में

रूस काबुल से 500 लोगों को निकालने की तैयारी में

मॉस्को, 25 अगस्त (एपी) रूस चार सैन्य विमानों से 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से निकालने की तैयारी में है। काबुल से लोगों को निकालने की कवायद शुरू होने के बाद रूस का यह पहला अभियान है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह काबुल से रूस, बेलारूस, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूक्रेन के लोगों को निकालेगा। मंत्रालय के मुताबिक, हर विमान में चिकित्सा कर्मियों की एक टीम रहेगी ताकि किसी को इलाज की जरूरत हो तो उसकी मदद की जा सके। मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia preparing to evacuate 500 people from Kabul

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे