लाइव न्यूज़ :

रूस में प्लेन क्रैश, दो हिस्सों में बंट गया विमान, कम से कम 16 लोगों की मौत की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2021 14:17 IST

रूस में ये विमान हादसा स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह करीब 9.23 पर हुआ। इसमें 24 लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य रूस में तातारस्तान इलाके की घटना, 7 लोग मलबे से निकाले गए।इन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।16 लोग विमान के क्रैश होने के बाद लापता, रविवार सुबह हुई घटना।

मॉस्को: रूस में एक एयरक्राफ्ट के क्रैश हो जाने की घटना में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य रूस की ये घटना है। एयरक्राफ्ट कुछ पैराशूटिस्टों (parachutists, विमान से पैराशूट से कूदने वाले) को ले जा रहा तभी ये हादसा हुआ। 

रूस के आपातकाल मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि 23 लोगों को ले जा रहा एल-410 विमान स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9:23 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना रूस के तातारस्तान इलाके में हुई। मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि सात को मलबे से बचा लिया गया है। 

वहीं, अन्य लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। आईएए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी के अनुसार लापता लोगों की तलाश जारी है। मंत्रालय द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में दिखाया गया है कि विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूटा हुआ है।

स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जीवित बचे सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एक की हालत बहुत गंभीर है। इस साल की शुरुआत में भी रूस में दो L-410 विमान भयानक हादसे का शिकार हुए थे। यह विमान दो इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।

इससे पहले शनिवार को बोलीविया वायुसेना का एक विमान शनिवार को देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अमेजन वन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बेनी प्रांत की पुलिस के मुताबिक, विमान में सवार दो सैन्य पायलटों और चार असैन्य नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रूसविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला