लाइव न्यूज़ :

रूस ने नवेलनी के साथियों के विरूद्ध नया आपराधिक मामला खोला

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:55 IST

Open in App

मास्को, 10 अगस्त (एपी) रूस के अधिकारियों ने जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी के दो सहयोगियों के विरूद्ध एक नया आपराधिक मामला खोल दिया है। मुश्किल में घिरी नवेलनी की टीम के विरूद्ध सरकार का यह एक और कदम है।

जांच समिति ने मंगलवार का लेओनिड वोल्को और इवान झडानोव पर चरमपंथी समूहों के लिए धन जुटाने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध जांच की घोषणा की। इस अपराध के साबित हो जाने पर आठ साल तक की कैद की सजा हो सकती है।

जून में एक अदालत ने नवेलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन को गैर कानूनी तथा उनके क्षेत्रीय कार्यालयों के नेटवर्क को चरमपंथी संगठन करार दिया था। ऐसे में इन समूहों से जुड़े लोगों के सार्वजनिक पद पाने पर रोक लग गयी और उनपर लंबे कैद की सजा मंडराने लगी।

हालांकि फाउंडेशन ने अपने समर्थकों पर जोखिम कम करने के वास्ते अदालत का फैसला आने से पहले चंदा जुटाना रोक दिया था। लेकिन पिछले सप्ताह नवेलनी की टीम ने घोषणा की कि वह इनक्रिप्टेड अंतरण के जरिए चंदा लेना शुरू कर रही है क्योंकि इस प्रकार का लेन-देन रूसी बैंकिंग प्रणाली से बाहर है । टीम ने कहा कि वह दानदाताओं का नाम उजागर नहीं करेगी।

रूसी अधिकारियों ने जल्द ही नवेलनी की टीम की चंदा संबंधी वेबसाइट पर रोक लगा दी। जांच समिति ने यह कहते हुए जांच शुरू की कि वोल्को और झडानोव गैर कानूनी घोषित किये गये संगठन की अवैध गतिविधियां जारी रखना चाहते हैं। नवलेनी के ये दोनों सहयोगी हाल के वर्षों में कई अपराधिक जांच के निशाने पर रहे और वे रूस से चले गये हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नवेलनी को जर्मनी से लौटने पर जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था। तंत्रिका तंत्र को निष्प्रभावी कर देने वाला जहर दिये जाने के बाद नवेलनी का पांच महीने तक जर्मनी में उपचार चला था। नवेलनी ने जहरखुरानी के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। रूस अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?