रूस ने राजनयिक मिशनों पर पाबंदियां हटाने की अमेरिका को पेशकश दी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:32 IST2021-10-12T22:32:03+5:302021-10-12T22:32:03+5:30

Russia offers US to lift restrictions on diplomatic missions | रूस ने राजनयिक मिशनों पर पाबंदियां हटाने की अमेरिका को पेशकश दी

रूस ने राजनयिक मिशनों पर पाबंदियां हटाने की अमेरिका को पेशकश दी

मॉस्को, 12 अक्टूबर (एपी) रूस ने मंगलवार को अमेरिका को कई दौर के प्रतिबंधों को वापस लेने की पेशकश की जिससे उनके राजनयिक मिशनों की गतिविधियां बाधित हुई लेकिन मध्य एशिया में अमेरिका की किसी भी सैन्य मौजूदगी का कड़ा विरोध करने की बात दोहरायी।

दोनों देशों के उप विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के दौरान रूस ने यह प्रस्ताव रखा। अमेरिका की उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड वार्ता के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को मॉस्को पहुंची। अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेइ रयाबकोव ने कहा कि उन्होंने और नुलैंड ने अपने राजनयिक मिशनों के कामकाज को सामान्य बनाने के मुद्दे पर बातचीत को लेकर कोई प्रगति नहीं की। रूस के विदेश मंत्रालय ने राजनयिकों मिशनों पर कुछ प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव रखा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘किसी भी शत्रुपूर्ण रूस विरोधी कदम को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा लेकिन मॉस्को और तनाव बढ़ाना नहीं चाहता। हम पिछले कुछ वर्षों में दोनों पक्षों द्वारा लगायी सभी पाबंदियों को हटाने की पेशकश दे रहे हैं।’’

अमेरिकी दूतावास ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia offers US to lift restrictions on diplomatic missions

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे