लाइव न्यूज़ :

संघीय एजेंसियों में हैकिंग के लिए ‘‘रूस को जिम्मेदार’’ ठहराया जा सकता है: अमेरिका

By भाषा | Updated: January 6, 2021 12:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह जनवरी (एपी) देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका के सरकारी विभागों और निगमों में व्यापक स्तर पर हैकिंग के लिए संभवत: रूस जिम्मेदार हो सकता है। साथ ही उन्होंने चीन को जिम्मेदार ठहराने का निवर्तमान राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप का दावा खारिज कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये हैकिंग ‘‘ खुफिया सूचना एकत्रित’’ करने की इरादे से की गई। बयान में कहा गया है कि साक्ष्य अमेरिका सरकार के संचालनों को नुकसान पहुंचाने या बाधित करने के बजाय खुफियागीरी के प्रयास की तरफ इशारा करते हैं।

एफबीआई तथा अन्य जांच एजेंसियों पर आधारित साइबर कार्यसमूह की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘यह एक गंभीर मामला है जिसे सुधारने लिए निरंतर और समर्पित प्रयास की आवश्यकता होगी।’’

हैकिंग का यह मामला देश में अब तक की सबसे खराब साइबर जासूसी का मामला है जहां हैकर्स सरकारी एजेंसियों, रक्षा ठेकेदारों और दूर संचार कंपनियों पर निगाह रख रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब