लाइव न्यूज़ :

अगर पश्चिम ने मांगों की अनदेखी की तो रूस भी कदम उठा सकता है: रूसी राजनयिक

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:44 IST

Open in App

मॉस्को, 18 दिसंबर (एपी) रूस, अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा उत्तेजित कार्रवाई करना जारी रखने और नाटो के यूक्रेन में विस्तार को रोकने संबंधी गारंटी की मांग को अनदेखा किये जाने की स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए उपाय कर सकता है। एक वरिष्ठ राजनयिक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने पश्चिमी सहयोगियों पर रूस के साथ संबंधों में तनाव को लगातार बढ़ाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर पश्चिम ने उसकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो रूस भी कदम उठा सकता है।

‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में रयाबकोव का बयान रूस द्वारा सुरक्षा दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत करने के एक दिन बाद आया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वीडियो कॉल में सुरक्षा गारंटी की मांग उठाई थी। बातचीत के दौरान, बाइडन ने यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों की तैनाती के बारे में चिंता व्यक्त की थी और उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर मॉस्को ने अपने पड़ोसी पर हमला किया तो रूस को ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

रयाबकोव ने मॉस्को के खिलाफ सख्त नए पश्चिमी प्रतिबंधों को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में ‘इंटरफैक्स’ को बताया, ‘‘रूस के संबंध में ‘वे जो संभव है उसकी सीमा बढ़ा रहे हैं।’’

रयाबकोव ने कहा, ‘‘लेकिन वे इस बात पर विचार करने में विफल रहे कि हम अपनी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी तरीके, साधन और समाधान ढूंढेंगे।’’

उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि अगर पश्चिम द्वारा उसकी मांगों को खारिज कर दिया जाता है तो रूस क्या कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं चाहते। हम एक उचित आधार पर एक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना