यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के शहर पर रूस ने किया मिसाइल हमला़, छह लोगों की मौत 75 अन्य घायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 1, 2023 12:14 PM2023-08-01T12:14:33+5:302023-08-01T12:16:12+5:30

यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि केंद्रीय शहर क्रिवी रिह पर गिरी दो मिसाइलों में से एक ने चौथी और नौवीं मंजिल के बीच एक अपार्टमेंट इमारत के हिस्से को नष्ट कर दिया। मृतकों में एक 10 साल की एक लड़की और उसकी मां भी शामिल हैं।

Russia launches missile attack on the city of Zelensky, six people killed, 75 others injured | यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के शहर पर रूस ने किया मिसाइल हमला़, छह लोगों की मौत 75 अन्य घायल

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों में हाल के दिनों में तेजी आई है

Highlightsजेलेंस्की के शहर पर रूस ने किया मिसाइल हमला़छह लोगों की मौत हो गई और 75 अन्य घायल अपार्टमेंट परिसर और एक विश्वविद्यालय की इमारत को बनाया गया निशाना

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसीमिसाइल हमलों में हाल के दिनों में तेजी आई है। सोमवार, 31 जुलाई को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के  गृहनगर में एक अपार्टमेंट परिसर और एक विश्वविद्यालय की इमारत पर किए मिसाइल हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और 75 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया है कि ये लोग मिसाइल हमले के बाद  मलबे के नीचे फंस गए थे।

यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि केंद्रीय शहर क्रिवी रिह पर गिरी दो मिसाइलों में से एक ने चौथी और नौवीं मंजिल के बीच एक अपार्टमेंट इमारत के हिस्से को नष्ट कर दिया। मृतकों में एक 10 साल की एक लड़की और उसकी मां भी शामिल हैं।

बता दें कि हाल ही में यूक्रेन की तरफ से भी रूस पर किए जा रहे ड्रोन हमलों में तेजी आई थी। यूक्रेन के कुछ ड्रोन्स ने मास्को को निशाना बनाया था और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि जंग अब रुस की तरफ मुड़ रही है। इसके बाद से ही क्षेत्र में तनाव और ज्यादा भड़कने की आशंका जताई जा रही थी।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्रि मेदवेदेव ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का जवाबी हमला सफल रहा तो मॉस्को परमाणु हथियार तैनात करने के लिए "मजबूर" हो जाएगा। यूक्रेन ने इससे पहले महत्वपूर्ण क्रीमिया ब्रिज पर भी ड्रोन हमला किया था। हालात ऐसे हैं कि अगर जरा सी भी चिंगारी भड़की तो जंग परमाणु हथियारों के प्रयोग तक जा सकता है। 

बता दें कि रोज पहले से भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही इस जंग को रोकने की कोशिशें भी जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  सऊदी अरब अगस्त महीने की शुरुआत में एक शांति वार्ता की मेजबानी करेगा, जिसमें भारत भी शामिल हो सकता है। हालांकि सऊदी अरब और यूक्रेन ने अभी इस वार्ता की पुष्टि नहीं की है लेकिन  ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों के इसमें हिस्सा लेने की खबर है।

Web Title: Russia launches missile attack on the city of Zelensky, six people killed, 75 others injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे