लाइव न्यूज़ :

रूस ने ‘पुसी रॉयट’ की सदस्य समेत अन्य को ‘विदेशी एजेंट’ करार दिया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 09:28 IST

Open in App

मास्को, 31 दिसंबर (एपी) रूसी प्राधिकारियों ने अंसतोष को दबाने की कवायद के तौर पर नारीवादी समूह ‘पुसी रॉयट’ की एक सदस्य, एक व्यंग्यकार और एक कला संग्राहक को बृहस्पतिवार ‘‘विदेशी एजेंट’’ घोषित किया।

न्याय मंत्रालय ने ‘पुसी रॉयट’ की सदस्य नादेझदा तोलोकोनिकोवा को विदेशी एजेंट करार दिया। यह समूह मास्को के एक गिरजाघर में 2012 के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाना जाता है। इस प्रदर्शन के बाद तोलोकोनिकोवा को करीब दो वर्ष जेल में बिताने पड़े थे। तोलोकोनिकोवा ने कहा कि वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगी।

पत्रकार और व्यंग्यकार विक्टर शेनदेरोविच तथा कला संग्राहक मैरत गेलमन को भी कई अन्य लोगों के साथ विदेशी एजेंट करार दिया गया। ‘विदेशी एजेंट’ का मतलब अतिरिक्त सरकारी जांच से है और इसका अपमानजनक अर्थ है जो इस श्रेणी में आने वाले लोगों की छवि धूमिल करता है।

रूसी प्राधिकारियों ने क्रेमलिन की आलोचना करने वाले लोगों पर दबाव बनाने के लिए सैकड़ों मीडिया संगठनों, नागरिक संस्थाओं और व्यक्तियों को इस श्रेणी में डाल रखा है। इस श्रेणी में आने वाले लोगों तथा संगठनों को समाचारों, सोशल मीडिया पोस्ट तथा अन्य सामग्री में एक विस्तारपूर्वक बयान देना पड़ता है जिसमें यह लिखा हो कि यह बात किसी ‘विदेशी एजेंट’ द्वारा कही या लिखी गयी है।

इस सप्ताह की शुरुआत में रूस की एक अदालत ने देश के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित मानवाधिकार समूह ‘मेमोरियल’ को खुद को ‘विदेशी एजेंट’ बताने में नाकाम रहने पर बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल