लाइव न्यूज़ :

रूस ने रविवार के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को चेतावनी जारी की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:34 IST

Open in App

मास्को, 30 जनवरी (एपी) रूस की पुलिस ने जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहायी की मांग को लेकर रविवार को आयोजित होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी जारी की है।

यह चेतावनी नवलनी के सहयोगियों और विपक्षी पत्रकारों की हिरासत और रविवार को मास्को के बीचोंबीच आवागमन प्रतिबंधित करने की पुलिस की योजना के बीच आई है। नवलनी को 17 जनवरी को जर्मनी से रूस वापस आने के बाद गिरफ्तार किया गया था। नवलनी ने नर्व-एजेंट विषाक्तता से उबरने के लिए पांच महीने का समय जर्मनी में ही बिताया था।

नवलनी को हिरासत में लिये जाने से देश के लगभग 100 शहरों में एक सप्ताह पहले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। इस दौरान लगभग 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मास्को में अगला विरोध प्रदर्शन लुब्यंका स्क्वायर में करने की योजना है। फेड्रल सिक्युरिटी सर्विस का मुख्यालय यहीं पर स्थित है। नवलनी का दावा है कि फेड्रल सिक्युरिटी सर्विस ने ही क्रेमलिन की ओर से उन्हें जहर देने के लिए सोवियत संघ के समय के नर्व एजेंट का इस्तेमाल किया था।

रूसी सरकार ने 44 वर्षीय नवलनी को जहर देने में किसी भी भूमिका से इनकार किया है।

शहर के पुलिस विभाग ने कहा कि मध्य मॉस्को में रेड स्क्वायर से लुब्यंका तक के अधिकांश हिस्से में पैदल यात्रा पर प्रतिबंध होगा और रविवार को आसपास के सात मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

क्षेत्र में रेस्तरां भी बंद किए जाने हैं और रेड स्क्वायर पर प्रतिष्ठित जीयूएम डिपार्टमेंट स्टोर केवल शाम को खुलेगा।

रूसी आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता इरीना वोल्क ने शनिवार को विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ चेतावनी देने के लिए कोरोना वायरस महामारी का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि महामारी नियमों का उल्लंघन करने वालों को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!