लाइव न्यूज़ :

रूस दुनिया का एकमात्र देश है जो कोविड रोधी टीका तकनीक हस्तांतरित करने को तैयार है: पुतिन

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:56 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), पांच जून कोविड रोधी टीकों की मांग को पूरा करने के वास्ते भारतीय कंपनियों के रूसी निर्मित ‘स्पूतनिक वी’ टीके का उत्पादन करने की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि रूस दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो टीका प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विदेश में उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि टीका 66 देशों में बेचा जा रहा है।

नयी दिल्ली में अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को भारत में निश्चित शर्तों के साथ अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की मंजूरी दे दी है।

स्पूतनिक वी टीके की प्रभाव क्षमता को लेकर आरोपों को खारिज करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा कि यूरोप में टीके के पंजीकरण में देरी वहां ‘‘प्रतिस्पर्धी संघर्ष’’ और ‘‘व्यावसायिक हितों’’ के कारण हुई।

कोविड महामारी के लिए अमेरिका समेत कुछ देशों द्वारा चीन को दोषी ठहराये जाने के बीच पुतिन ने कहा कि इस विषय के बारे में बहुत कुछ कहा गया है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संकट का ‘‘राजनीतिकरण’’ नहीं किया जाना चाहिए।

वह कोविड महामारी के कारण पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। पुतिन ने एक अनुवादक के माध्यम से कहा, ‘‘इस विषय पर पहले ही बहुत सारी बातें कही जा चुकी हैं, इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि इस बारे में अधिक टिप्पणी करना व्यर्थ होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ नया या दिलचस्प कह सकता हूं।’’

पुतिन ने कहा, ‘‘हम 66 देशों में अपना टीका बेच रहे हैं, यह हमारे लिए एक बड़ा बाजार है। मुझे पूरा यकीन है कि ये आरोप व्यावसायिक कारणों से हैं लेकिन हम मानवीय कारणों का पालन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा मान्यता प्राप्त है, टीका प्रभावी है, इसकी प्रभाव क्षमता 97.6 प्रतिशत है। हम दुनिया में एकमात्र देश हैं जो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए तैयार हैं और विदेशों में अपने उत्पादन का विस्तार करने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना