लाइव न्यूज़ :

रूस ने अमेरिका में पदस्थ अपने राजदूत को ‘‘बातचीत’’ के लिए बुलाया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:12 IST

Open in App

मास्को, 18 मार्च (एपी) रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिका में पदस्थ अपने राजदूत को बातचीत के लिए वापस बुला रहा है। उसने इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ बढ़ते तनाव के बीच राजदूत एनातोली एनतोनोव को मास्को बुलाने का फैसला बुधवार को लिया गया।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी को जहर देने के मामले की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय की एक रिपोर्ट में पता चला था कि अमेरिका में बीते नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से एक अभियान के जरिए डोनाल्ड ट्रंप को मदद के प्रयास हुए थे।

बुधवार को प्रसारित एक टेलीविजन साक्षात्कार में बाइडन से पूछा गया था कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि पुतिन एक हत्यारे हैं, इस पर उनका जवाब था, ‘‘हां’’।

रिपोर्ट से जुड़े एक सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा, ‘‘(पुतिन को) कीमत अदा करनी होगी।’’

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने एनतोनोव को वापस बुलाने का कोई विशेष कारण तो नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि संबंध ‘‘कठिन दौर से गुजर रहे हैं जिन्हें हाल के वर्षों में वॉशिंगटन रसातल में ले गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दिलचस्पी इस बात में है कि संबंध इस हद तक न बिगड़ जाएं जहां से लौटना मुमकिन न हों, बशर्ते की अमेरिका इससे जुड़े जोखिमों से अवगत हो।’’

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘स्पष्ट बात तो यह है कि हम उन मामलों पर बोलेंगे जो हमारे लिए चिंता का विषय हैं। निश्चित ही रूस ने जो कदम उठाए हैं, उनके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा’’

एपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें