रूस ने स्टालिन के समय के दमन की छानबीन करने वाले व्यक्ति की कैद की सजा बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:08 IST2021-12-27T20:08:32+5:302021-12-27T20:08:32+5:30

Russia increases prison sentence for man investigating Stalin's repression | रूस ने स्टालिन के समय के दमन की छानबीन करने वाले व्यक्ति की कैद की सजा बढ़ाई

रूस ने स्टालिन के समय के दमन की छानबीन करने वाले व्यक्ति की कैद की सजा बढ़ाई

मास्को, 27 दिसंबर (एपी) रूस की एक अदालत ने स्टालिन के समय की दमन की छानबीन करने वाले एक सक्रियतावादी की कैद की सजा सोमवार को बढ़ा कर 15 साल कर दी।

युरी दमित्रीयेव (65), स्टालिन के दमन में मारे गये लोगों की सामूहिक कब्र का खुलासा करने के बाद चर्चा में रहा था। उसे अपनी दत्तक पुत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जिसे मानवाधिकार सक्रियतावादियों ने मनगढ़ंत और राजनीतक रूप से प्रेरित आरोप बताते हुए खारिज कर दिया था।

दमित्रीयेव पर बाल अश्लीलता, अश्लील हरकतें करने और अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया था। उसे 2016 में बरी कर दिया गया था लेकिन कुछ ही महीने बाद उसके खिलाफ मामले को दोबारा खोल दिया गया।

जुलाई 2020 में उसे अदालत ने अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया और साढ़े तीन साल की कैद की सजा सुनाई, जिसे कई महीने बाद बढ़ा कर 13 साल कर दिया गया। वह जेल में पांच साल रह चुका है।

सोमवार को, पेट्रोजावोदस्क अदालत ने एक बार फिर कैद की सजा बढ़ा कर 15 साल कर दी। हालांकि, दमित्री के वकील अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia increases prison sentence for man investigating Stalin's repression

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे