लाइव न्यूज़ :

रूस ने कनाडा के नौ अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:31 IST

Open in App

मास्को, आठ जून (एपी) रूस ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को कैद करने के मामले में आरोपी अपने अधिकारियों के खिलाफ कनाडा के प्रतिबंध के जवाब में सोमवार को कनाडा के नौ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा के न्याय मंत्री और अटॉर्नी जनरल डेविड लैमेट्टी, कनाडा के पुलिस आयुक्त ब्रेंडा लुकी और सुधार सेवा आयुक्त एनी केली समेत कई अधिकारियों पर अनिश्चित काल तक रूस में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

कनाडा में अंतरसरकारीय मामलों के मंत्री डोमिनिक लेब्लैंक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए नीति निदेशक मार्सी सुरकेस, राष्ट्रीय रक्षा विभाग के उपमंत्री जोडी थॉमस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा प्रतिबंधित अधिकारियों में कनाडा सशस्त्र बल के लेफ्टिनेंट जनरल माइक रूलेउ और सैन्य खुफिया कमान के प्रमुख रियर एडमिरल स्कॉट बिशप और पुलिस उपायुक्त ब्रायन बरनन के नाम भी शामिल हैं। नवलनी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। उन्हें जर्मनी से लौटने पर जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था जहां उन्होंने नर्व एजेंट जहर के उपचार के बाद इससे उबरने के लिए पांच महीने बिताये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब