रूस ने सोशल साइट्स पर लगाई सेंसरशिप, फेसबुक के बाद अब ट्विटर को भी किया बैन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2022 22:59 IST2022-02-26T22:53:09+5:302022-02-26T22:59:24+5:30

रूस की ओर इस मामले में बताया जा रहा है युद्ध हालात को मद्देनजर रखते हुए बहुत ही थोड़े समय के लिए सोशल साइट्स मसलन फेसबुक और ट्विटर पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

Russia imposed censorship on social sites, Facebook and Twitter were banned | रूस ने सोशल साइट्स पर लगाई सेंसरशिप, फेसबुक के बाद अब ट्विटर को भी किया बैन

रूस ने सोशल साइट्स पर लगाई सेंसरशिप, फेसबुक के बाद अब ट्विटर को भी किया बैन

Highlightsरूस ने पहले फेसबुक पर सेंसरशिप लागू की थी और अब ट्विटर को भी प्रतिबंधत कर दिया हैरूस ने कहा है कि युद्ध हालात को मद्देनजर रखते हुए यह प्रतिबंध बहुत ही थोड़े समय के लिए है पुतिन सरकार की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ने रूसी मीडिया को प्रतिबंधित किया है

मास्को:यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से विश्व स्तर पर आलोचना झेल रहे रूस ने सोशल मीडिया पर हो रही फजीहत से बचने के लिए शुक्रवार को वहां भी दमनकारी नीति को लागू करना शुरू कर दिया।

रूस ने पहले फेसबुक पर सेंसरशिप लागू की और अब शनिवार को सूचना आ रही है कि रूस ने कथित तौर पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस की ओर इस मामले में बताया जा रहा है युद्ध हालात को मद्देनजर रखते हुए बहुत ही थोड़े समय के लिए सोशल साइट्स मसलन फेसबुक और ट्विटर पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन रूस की ओर यह जानकारी नहीं दी गई है कि बैन की अवधि कब तक रहेगी। रूसी सरकार ने रक्षा खतरे का हवाला देते हुए इन आंशिक प्रतिबंधो को जायज ठहराया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक रूस की ओर लगाये गये इन प्रतिबंधों फेसबुक द्वारा रूसी मीडिया संस्थानों के अकाउंट पर रोक के बाद बदले के तौर पर देखा जा रहा है।

मालूम हो कि पुतिन सरकार ने पूर्व में यह आरोप लगाया था कि यूक्रेन  हमले के बाद फेसबुक ने रूस सरकार की मीडिया साइट्स और चैनलों के अकाउंट्स को प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया है, जिसे सरकार की ओर से फौरन हटाने की मांग की गई है।

शुक्रवार को रूसी सरकार की ओर से कहा गया था कि फेसबुक ने कथित तौर पर सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती', सरकारी टीवी चैनल ‘ज्वेज्दा' और समाचार वेबसाइट ‘लेंटा डॉट आरयू'  को बीते गुरूवार को प्रतिबंध लगा दिया था। रूसी अधिकारियों का कथित तौर पर यह आरोप है कि फेसबुक ने यह सब अमेरिका के इशारे पर किया है।

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले तीन दिनों से युद्ध छिड़ा हुआ है। रूसी हमले में अब तक दर्जनों यूक्रेनी नागरिकों के मारे दाने और लाखों लोगों के पलायन की भी खबरें आ रही हैं।

खबरों के मुताबिक रूसी सेना ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन के विभिन्न शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। रूसी हवाई सेना ने बमों की बौछार से इस जंग की शुरुआत की। वहीं यूक्रेन की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि उसकी सेना ने कई रूसी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।

बीते शुक्रवार को रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा की नियत से एक बड़े हमले को अंजाम दिया। जिसके कारण सुबह से ही यूक्रेन की राजधानी कीव में कई रिहायशी इमारतों के आसपास मिसाइलों और बमों के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी।

Web Title: Russia imposed censorship on social sites, Facebook and Twitter were banned

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे