लाइव न्यूज़ :

रूस ने अमेरिका को सुरक्षा समझौते का मसौदा सौंपा, शीघ्र वार्ता की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 17, 2021 10:44 IST

Open in App

मास्को, 17 दिसंबर (एपी) रूस ने यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के साथ बातचीत के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को रेखांकित करने वाले दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत किया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने बताया कि एक वरिष्ठ रूसी दूत प्रस्ताव पर तटस्थ देश में बातचीत के लिए तुरंत प्रस्थान करने वाले हैं।

पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा के लिए साल के अंत से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि इस पर अभी सहमति नहीं बनी है।

पिछले हफ्ते पुतिन के साथ एक वीडियो कॉल से हुई बातचीत में बाइडन ने यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े को लेकर चिंता व्यक्त की थी और आगाह किया था कि अगर रूस ने अपने पड़ोसी देश पर हमला किया तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

पुतिन ने युद्ध शुरू करने की योजना से इनकार किया और पश्चिमी नेताओं को यूक्रेन में नाटो के विस्तार और वहां गठबंधन देशों के हथियारों की तैनाती को रोकने के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी गारंटी प्रदान करने की बात कहकर बातचीत का रुख पलट दिया।

अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इस तरह के संकल्प से इनकार कर दिया, हालांकि बाइडन और पुतिन पिछले हफ्ते रूस की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए।

नाटो के राजदूतों ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में कहा कि वे ‘‘हाल के महीनों में यूक्रेन की सीमाओं पर अकारण और अनुचित तरीके से रूसी सैनिकों के जमावड़े को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं और यूक्रेन एवं नाटो की ओर से उकसावे के झूठे रूसी दावों को खारिज करते हैं।’’

हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि 30 देशों का गठबंधन रूस के सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा के लिए तैयार हो सकता है। नाटो के राजदूतों ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट हैं कि रूस के साथ किसी भी बातचीत को पारस्परिकता के आधार पर आगे बढ़ना होगा। रूस के कार्यों के बारे में नाटो की चिंताओं को दूर करना होगा जो यूरोपीय सुरक्षा के मूल सिद्धांतों और मूलभूत दस्तावेजों पर आधारित होना चाहिए और नाटो के यूरोपीय भागीदारों के परामर्श से होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब