कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत, बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 15:37 IST2022-11-05T13:18:03+5:302022-11-05T15:37:58+5:30

रूसः आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी।

Russia fire cafe killed 15 people city north Moscow Rescuers pulled out 250 people emergency officials  | कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत, बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला, जानें

कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है।

Highlightsबचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला।पुलिस फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है।

मॉस्कोः रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी।

बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई स्तिनिकोव ने कहा कि घटना में मामूली रूप से झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी।

उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन (ऐसी पिस्तौल जिससे आग निकलती है) का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है और यह 2,70,000 लोगों की आबादी वाला शहर है।

Web Title: Russia fire cafe killed 15 people city north Moscow Rescuers pulled out 250 people emergency officials 

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे