लाइव न्यूज़ :

रूस ने फेसबुक और टेलीग्राम पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: June 11, 2021 09:16 IST

Open in App

मॉस्को, 11 जून (एपी) रूस के अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामग्री हटाने में कथित तौर पर विफलता के चलते फेसबुक और टेलीग्राम एप पर जुर्माना लगाया है। इस कदम को देश में राजनीतिक असंतोष के बीच सोशल मीडिया मंचों को नियंत्रित करने के सरकार के बढ़ते प्रयासों का हिस्सा माना जा सकता है।

मॉस्को की अदालत ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर 1.7 करोड़ रूबल और टेलीग्राम पर एक करोड़ रूबल का जुर्माना लगाया। दोनों मंच किस प्रकार की सामग्री को हटाने में असमर्थ रहे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हाल के हफ्तों में दोनों मंचो पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले 25 मई को रूसी अधिकारियों ने गैरकानूनी समझी जाने वाली सामग्री नहीं हटाने के मामले में फेसबुक पर 2.6 करोड़ रूबल का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, एक माह पहले प्रदर्शन का आह्वान करने वाली सामग्री नहीं हटाने के लिए टेलीग्राम पर 50 लाख रूबल का जुर्माना लगाया गया था।

इस साल की शुरुआत में, रूस की सरकारी संचार निगरानी संस्था ‘रोसकोम्नाडज़ोर’ ने ट्विटर को गैरकानूनी सामग्री हटाने में कथित तौर पर विफल रहने के मामले में प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि मंच बच्चों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री, मादक पदार्थ और ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ से जुड़ी जानकारी को हटाने में विफल रहा है।

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर इस साल हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे और इस प्रदर्शन के लिए समर्थन सोशल मीडिया के जरिए जुटाया गया था। इसके बाद रूस के अधिकारियों ने सोशल मीडिया की काफी आलोचना भी की थी, तभी से इन मंचों और सरकार के बीच तनातनी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना