लाइव न्यूज़ :

रूस ने ‘जैसे को तैसा’ के तहत जर्मनी के दो राजनयिकों को निकाला

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:06 IST

Open in App

मॉस्को, 20 दिसंबर (एपी) रूस ने ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई के तहत जमर्नी के दो राजनयिक को देश छोड़ने का हुक्म दिया है। इससे पहले जर्मनी ने अपने देश से रूस के दो राजनयिकों को निकाल दिया था। जर्मनी ने यह कार्रवाई बर्लिन की एक अदालत के फैसले के बाद की थी। अदालत ने कहा था कि बर्लिन में दो साल पहले चेचन व्यक्ति की हत्या के लिए मॉस्को जिम्मेदार है।

मॉस्को ने बर्लिन की अदालत के फैसले पर नाराज़गी जताते हुए इसे खारिज कर दिया था और रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जर्मनी के राजदूत को तलब किया था ताकि उन्हें राजनयिकों को निष्कासित किए जाने के बारे में जानकारी दी जा सके। मंत्रालय ने इसे जर्मनी की सरकार द्वारा नाखुशगवार फैसलों की प्रतिक्रिया बताया है।

मंत्रालय ने चेताया कि रूस बर्लिन की ओर से उठाए जाने वाले किसी भी संभावित टकराव वाले कदम का जवाब देने से हिचकिचाएगा नहीं।

बर्लिन के क्षेत्रीय अदालत के न्यायधीशों ने बुधवार को 56 वर्षीय वादिम क्रैसिकोव को ज़ेलीमखान ‘तोरनिके’ खानगोशविली की हत्या करने का दोषी पाया था। 40 वर्षीय खानगोशविली चेचन नस्ल के जॉर्जियाई नागरिक थे।

अदालत ने कहा कि क्रैसिकोव ने रूसी संघीय अधिकारियों के आदेश पर काम किया। अदालत के निर्णय के बाद जर्मनी ने रूस के दो राजनयिकों को देश से निकाल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा