Russia elections 2024: 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा, व्लादिमीर पुतिन ने छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर की...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 18:24 IST2023-12-08T18:23:42+5:302023-12-08T18:24:32+5:30
Russia elections 2024: वी. पुतिन ने इस घोषणा से छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसमें उनका जीतना तय माना जा रहा है।

file photo
Russia elections 2024: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि वह देश के शीर्ष पद के लिए 2024 में होने वाला अगला चुनाव भी लड़ेंगे। रूस की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पुतिन ने इस घोषणा से छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसमें उनका जीतना तय माना जा रहा है।
लगभग एक चौथाई सदी तक सत्ता में रहने के बाद और यूक्रेन युद्ध के काफी महंगा साबित होने के बावजूद पुतिन को अभी भी व्यापक समर्थन प्राप्त है। यूक्रेन युद्ध में रूस के भी हजारों लोग मारे गए हैं और इसकी वजह से रूस के भीतर बार-बार हमले हुए हैं तथा एक हमला क्रेमलिन पर भी हुआ। जून में येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा किए गए अल्पकालिक विद्रोह से व्यापक अटकलें लगने लगी थीं कि पुतिन अपनी पकड़ खो सकते हैं, लेकिन वह स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहे।