लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के पास मध्य एशिया में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी नहीं चाहता है रूस :उप विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:11 IST

Open in App

मास्को, 13 जुलाई (एपी) रूस ने अमेरिका को अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी के बाद उन्हें पूर्व सोवियत संघ (यूएसएसआर) के मध्य एशियाई देशों में तैनात करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेइ रयाबकोव ने कहा कि मास्को ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पिछले साल जिनेवा में हुई शिखर बैठक के दौरान इस बात से अवगत करा दिया था।

गौरतलब है कि अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते कहा था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों और साजो सामान की 90 प्रतिशत वापसी पूरी हो गई है। बाइडन ने कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य अभियान 31 अगस्त को खत्म हो जाएगा।

रयाबकोव ने कहा, ‘‘मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैनिकों की फिर से स्थायी मौजूदगी अस्वीकार्य है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अमेरिकी को दो टूक और सीधे तौर पर कह दिया है कि इससे न सिर्फ उस क्षेत्र में हमारी पूर्वधारणा में चीजें बदल जाएंगी बल्कि अमेरिका के साथ सबंधों पर भी इसका असर पड़ेगा।’’

उन्होंने मध्य एशियाई देशों को भी चेतावनी दी।

उप विदेश मंत्री ने मेझदुनारोदनया झींज्न पत्रिका को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने उन्हें इस तरह के किसी कदम के खिलाफ आगाह करते हैं और हमारे मध्य एशियाई सहयोगी देशों, मित्रों, पड़ोसियों और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी इस विषय पर हमारी यह खुली बातचीत हुई है कि इससे सीधे तौर पर क्षेत्र प्रभावित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं