लाइव न्यूज़ :

पुतिन-बाइडन शिखर बैठक को लेकर रूस को अधिक उम्मीदें नहीं

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:50 IST

Open in App

मास्को, 26 मई (एपी) रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अगले महीने होने वाली शिखर बैठक के परिणामों के बारे में अत्यधिक उम्मीदों के प्रति आगाह किया लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस बैठक के महत्व को स्वीकार किया।

पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जिनेवा में 16 जून के शिखर बैठक के बाद ‘‘सुधार होने’’ की उम्मीदों को लेकर चेतावनी दी और इस बात पर जोर दिया कि मास्को और वाशिंगटन के बीच मतभेद बहुत गहरे हैं।

पेसकोव ने एक संवाददाताओं सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी नकारात्मकता हो गई है। इसलिए यह उम्मीद करना मुश्किल है कि पहली ही बैठक के दौरान गहरी असहमति पर कोई समझ बनाना संभव होगा।’’

रूस द्वारा 2014 में क्रीमिया के विलय के बाद तथा पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी विद्रोहियों के लिए इसके समर्थन, अमेरिका के चुनाव में मास्को के हस्तक्षेप, हैकिंग हमलों और अन्य मुद्दों के कारण अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ रूस के संबंधों में तनाव आ गया है। क्रेमलिन ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को रूस के विकास को बाधित करने के प्रयास करार देते हुए उनकी निंदा की है।

पेसकोव ने कहा, ‘‘मैं बैठक के परिणामों के बारे में अत्यधिक उम्मीदों के प्रति आगाह करूंगा लेकिन इस धारणा के साथ आगे बढ़ूंगा कि यह व्यावहारिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक के महत्व को कमतर करना गलत होगा।’’

बाइडन जी7 समूह के नेताओं की बैठक के लिए ब्रिटेन की यात्रा और ब्रसेल्स में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद जिनेवा में शिखर सम्मेलन हिस्सा लेंगे।

इसके एजेंडे में हथियार नियंत्रण, यूक्रेन की स्थिति, दोनों देशों द्वारा कोरोना वायरस महामारी को रोकने के प्रयास और बहुत कुछ शामिल होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?