रूस ने बीबीसी की पत्रकार का वीजा विस्तारित करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:01 IST2021-08-13T19:01:58+5:302021-08-13T19:01:58+5:30

Russia denies extension of visa for BBC journalist | रूस ने बीबीसी की पत्रकार का वीजा विस्तारित करने से इनकार किया

रूस ने बीबीसी की पत्रकार का वीजा विस्तारित करने से इनकार किया

मॉस्को, 13 अगस्त (एपी) रूस और ब्रिटेन के बीच तनाव बढ़ने के साथ मॉस्को में बीबीसी की एक पत्रकार का वीजा विस्तारित करने से मना कर दिया गया है। रूस के सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी है।

‘रोसिया 24’ चैनल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीबीसी की संवाददाता सारा रेंसफोर्ड को इस महीने अपने वीजा की अवधि खत्म होने पर रूस छोड़ना होगा। रूस के पत्रकारों को वीजा नहीं दिए जाने या उसे विस्तारित करने से ब्रिटेन के इनकार के कारण विदेश मंत्रालय ने यह निर्णय किया। मामले पर रेंसफोर्ड या बीबीसी की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

यूक्रेन के क्रीमिया पर रूसी आक्रमण, चुनावों में दखल के लिए रूस पर आरोप, साइबर हमलों समेत विभिन्न मुद्दों के कारण शीत युद्ध के बाद से पश्चिमी देशों के साथ रूस का संबंध सबसे निचले स्तर पर है। रूस और ब्रिटेन के संबंध भी 2018 से खराब हैं, जब रूस के पूर्व जासूस सरगेई स्क्रीपाल और उनकी बेटी यूलिया पर ‘नर्व एजेंट’ (जहर) से हमला किया गया था। ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा था रूस की सरकार के शीर्ष स्तर पर इसकी सहमति दी गयी जबकि मॉस्को ने आरोपों का पुरजोर खंडन किया। ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों ने क्रीमिया को देश का हिस्सा बनाने के रूस के कदम को मान्यता नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia denies extension of visa for BBC journalist

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे