लाइव न्यूज़ :

रूस: नवलनी के समर्थन में प्रदर्शन, पांच हजार से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 08:54 IST

Open in App

मास्को, एक फरवरी (एपी) रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को हजारों लोग विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे।

इस प्रदर्शन से क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) परेशान है। एक निगरानी संगठन के अनुसार पुलिस ने 5,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से कई के साथ मारपीट भी की गई है।

रूसी अधिकारी बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन से निपटने के लिये हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले सप्ताहांत भी देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। हाल के वर्षों में हुए विरोध का यह सबसे मुखर स्वरूप है।

कैद करने की धमकियों, सोशल मीडिया समूहों को चेतावनी तथा पुलिस का डर दिखाये जाने के बावजूद रविवार को कई शहरों में जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ।

नवलनी के दल ने मंगलवार को मास्को में एक और प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी दिन नवलनी के मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले नवलनी (44) को जर्मनी से लौटते ही 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी को नर्व एजेंट (जहर) दिया गया था और उनका करीब पांच महीने जर्मनी के एक अस्पताल में इलाज चला था। उन्होंने जहर देने का आरोप क्रेमलिन पर लगाया है।

इस बीच, अमेरिका ने रूस से नवलनी को रिहा करने की अपील की है और प्रदर्शनों पर दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों एवं पत्रकारों पर लगातार दूसरे सप्ताह कठोर कार्रवाई की निंदा करता है।’’

रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्लिंकेन के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘यह रूस के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी है।’’

राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले संगठन ‘ओवीडी-इन्फो’ के अनुसार रविवार को पुलिस ने विभिन्न शहरों में 5,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल