लाइव न्यूज़ :

रूस: कम्युनिस्ट पार्टी और पर्यवेक्षकों ने चुनाव में उल्लंघन का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 10:07 IST

Open in App

मॉस्को, 19 सितंबर (एपी) रूस के दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल, कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ने नयी राष्ट्रीय संसद के चुनाव में व्यापक उल्लंघनों का आरोप लगाया है। उनकी पार्टी को इस चुनाव में अच्छी संख्या में सीटें जीतने की उम्मीद है।

शनिवार रात यूट्यूब पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने यह बताया कि यूनाइटेड रशिया पार्टी के प्रभुत्व को कम करने के लिये किसे वोट देना चाहिये। इस वीडियो के रूस में प्रसारण पर पांबदी रही लेकिन यह गैर-रूसी सर्वरों पर देखी जा सकती है।

कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गैनेडी ज्यूगानोव ने तीन दिन तक चलने वाले मतदान के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि पुलिस और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को विभिन्न क्षेत्रों में मतदान में गड़बड़ी समेत ''कई गंभीर तथ्यों'' को लेकर आ रही खबरों पर ध्यान देना चाहिये।

गोलोज चुनाव निगरानी आंदोलन और स्वतंत्र मीडिया ने भी उल्लंघनों के बारे में जानकारी दी है, जिसमें वोट खरीदना और मतदान केंद्र पर मतपत्रों की सुरक्षा संबंधी कदमों का अभाव शामिल है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति वफादार मानी जाने वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी संसद के निचले सदन 'स्टेट ड्यूमा' में अपना प्रभुत्व बरकरार रखती हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि कुछ रुझान इशारा कर रहे हैं कि पार्टी अपने मौजूदा दो-तिहाई बहुमत को खो सकती है, जो संविधान बदलने के लिये जरूरी है।

माना जा रहा है कि यूनाइटेड रशिया पार्टी को जिन सीटों पर हार मिलने की संभावना है, उनपर कम्युनिस्ट पार्टी बढ़त बना सकती है।

इस बीच, कम्युनिस्ट पार्टी नवेलनी और उनकी टीम द्वारा प्रचारित ''स्मार्ट वोटिंग'' प्रोग्राम से लाभ उठाने की संभावना तलाश रही है। इसका मकसद मतदाताओं को यह बताकर यूनाइटेड रशिया को कमजोर करना है कि कौन सा उम्मीदवार यूनाइटेड रशिया को हराने की सबसे मजबूत स्थिति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना