रूस, चीन ने मैत्री संधि के विस्तार की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:45 IST2021-06-28T18:45:54+5:302021-06-28T18:45:54+5:30

Russia, China announce extension of friendship treaty | रूस, चीन ने मैत्री संधि के विस्तार की घोषणा की

रूस, चीन ने मैत्री संधि के विस्तार की घोषणा की

मॉस्को, 28 जून (एपी) रूस और चीन के नेताओं ने सोमवार को दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों की सराहना की और पश्चिम के साथ अपने तनाव के मद्देनजर एकजुटता दर्शाते हुए 20 साल पुरानी मैत्री संधि के विस्तार की घोषणा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वर्ष 2001 में मॉस्को में हस्ताक्षरित संधि ने मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाने में सहायता की और इसे आगामी पांच साल के लिए विस्तार दिया जाएगा।

पुतिन ने यह भी उल्लेख किया कि रूस और चीन की विदेश नीति के समन्वय के प्रयासों ने ''वैश्विक मामलों में स्थिरता'' में भूमिका निभाई है।

वहीं, चिनफिंग ने वैश्विक स्तर पर समान हितों की रक्षा के लिए चीन और रूस के बीच ''कूटनीतिक सहयोग'' के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रूस और चीन ने ''सच्चे बहुपक्षवाद और वैश्विक न्याय'' को बनाए रखने के लिए काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia, China announce extension of friendship treaty

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे