रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में टीवी टावर पर की बमबारी, यूक्रेन के चैनल हुए ऑफ एयर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 22:32 IST2022-03-01T22:23:32+5:302022-03-01T22:32:56+5:30

आक्रामक रूस ने यूक्रेन के लिए चेतावनी जारी की थी कि वह राजधानी कीव में कई सरकारी संस्थानों समेत यूक्रेनियन सिक्योरिटी सर्विस के दफ्तर पर बड़ा हमला करेगा। इस वजह से रूसी सेना ने सभी सरकारी इमारतों के आसपास रहने वाले लोगों को अपनी जगह खाली करने को कह दिया है।

Russia bombed TV tower in Ukraine's capital Kyiv, Ukrainian channels went off air | रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में टीवी टावर पर की बमबारी, यूक्रेन के चैनल हुए ऑफ एयर

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में टीवी टावर पर की बमबारी, यूक्रेन के चैनल हुए ऑफ एयर

Highlightsरूस युद्ध के छठवें दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर और भी घातक मिसाइलें दाग रहा हैरूस का 40 मील लंबा सैन्य काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर तेजी से बढ़ रहा हैकाफिले में कई बख्तरबंद गाड़ियां, टैंक, तोपखाने और सेना की सहायक के अन्य वाहन शामिल हैं

कीव:रूस ने यूक्रेन युद्ध के छठवें दिन राजधानी कीव स्थित कई टीवी टावरों पर भारी बमबारी की। जिसके कारण यूक्रेन के कई टीवी चैनलों का प्रसारण थम गया है और सभी चैनल ऑफ एयर हो गये हैं।

इससे पहले आक्रामक रूस ने यूक्रेन के लिए चेतावनी जारी की थी कि वह कीव में कई सरकारी संस्थानों समेत यूक्रेनियन सिक्योरिटी सर्विस के दफ्तर पर बड़ा हमला करेगा। इस वजह से रूसी सेना ने सभी सरकारी इमारतों के आसपास रहने वाले लोगों को अपनी जगह खाली करने को कह दिया है।

इतना लंबा युद्धा खिंचता हुए देखकर बौखलाया हुआ रूस आज यूक्रेन की राजधानी कीव पर और भी घातक मिसाइल्स दाग रहा है। रूस ने कहा है कि वो यूक्रेन के सभी सरकारी संस्थानों को दबाने के लिए स्ट्राइक करेगा जो रूसी नागरिकों तक युद्ध के हालात की जानकारी दे रहे हैं।

रूसी सेना ने यूक्रेन में रहने वाले उन सभी निवासियों को चेतावनी जारी की है जो राजधानी कीव में संचार टावरों के करीब रहते हैं। रूस ने कहा कि वो अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरों को खाली कर दें।

इस बीच अमेरिकी प्रौद्योगिकी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा सोमवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया गया है कि रूस का 64 किलोमीटर (40 मील) लंबा सैन्य काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

तस्वीरों से पता चला है कि रूसी सैन्य काफिला कीव के उत्तर से आगे बढ़ रहा है और पूर्व में मिली जानकारी की तुलना में रूसी सेना का काफिला काफी बड़ा है।

रूसी सेना के इस बड़े काफिले में कई बख्तरबंद गाड़ियां, टैंक, तोपखाने और सेना की सहायक के अन्य वाहन शामिल हैं। नये अपडेट के मुताबिक रूसी सेना का काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव से 17 मील यानी 25 किलोमीटर दूर था।

इस बड़ी खबर के साथ समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मंगलवार को रूस के हवाले से बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच 2 मार्च को दूसरे दौर की वार्ता होगी। युद्ध का सामने कर रहे दोनों पक्षों ने सोमवार को पहले दौर की बातचीत के बाद फिर से मिलने का फैसला किया।

लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई पहले दौर की करीब 5 घंटे की वार्ता का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। युद्ध रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच यह वार्ता बेलारूस के सीमावर्ती शहर गोमेल में हो रही है। 

Web Title: Russia bombed TV tower in Ukraine's capital Kyiv, Ukrainian channels went off air

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे