लाइव न्यूज़ :

रूस ने क्रेमलिन की आलोचक दो समाचार साइट, कानूनी सहायता समूह पर लगायी रोक

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:12 IST

Open in App

मॉस्को, पांच अगस्त (एपी) रूस में क्रेमलिन के एक प्रमुख आलोचक के समर्थन वाली दो समाचार साइट और एक कानूनी सहायता समूह बृहस्पतिवार को बंद हो गए। प्राधिकारियों ने इन वेबसाइट पर रोक लगा दी है। रूस में सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले स्वतंत्र मीडिया और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार की यह नवीनतम कार्रवाई है।

‘ओतक्रायते मीडिया’ और ‘एमबीकेएच मीडिया’ के साथ ही ‘परावोजश्चिता ओतक्रित्की’ कानूनी सहायता समूह ने घोषणा की कि वे अपना काम बंद कर रहे हैं। उन्होंने उन खबरों का हवाला दिया कि रूस में ‘‘अवांछित’’ संगठनों से कथित संबंध रखने को लेकर बुधवार रात को उनकी वेबसाइट पर रोक लगा दी गयी।

ये तीन संगठन क्रेमलिन के आलोचक मिखाइल खोदोर्कोव्स्की के हैं। खोदोर्कोव्स्की रूस के एक शक्तिशाली उद्योगपति हैं जो रूस में एक दशक तक जेल में रहने के बाद लंदन चले गए। उन पर लगाए आरोपों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन को चुनौती देने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर देखा जाता है। रूसी प्राधिकारियों ने खोदोर्कोव्स्की से जुड़े कई संगठनों को ‘‘अवांछित’’ घोषित किया है।

ओतक्रायते मीडिया ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसे खोदोर्कोव्स्की से अनुदान मिला था लेकिन उसने कभी ‘‘अवांछित’’ संगठनों के साथ काम नहीं किया। फिर भी यह समाचार संगठन बंद होगा क्योंकि उसके ‘‘स्टाफ सदस्यों को खतरा बहुत अधिक है।’’

कानूनी सहायता समूह के साथ काम करने वाली वकील अनास्ताशिया बुराकोवा ने कहा कि समूह के पास बंद करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा