लाइव न्यूज़ :

रूस ने अमेरिका के कुछ राजनयिकों को 31 जनवरी तक देश छोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:11 IST

Open in App

मॉस्को,एक दिसंबर (एपी) रूस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के कुछ राजनयिकों को अगला महीना समाप्त होने से पहले यानी 31 जनवरी तक देश छोड़ देना होगा।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिकी दूतावास के ऐसे कर्मचारी जिन्हें रूस में तीन वर्ष से अधिक वक्त हो गया है,उन्हें 31 जनवरी तक देश छोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि रूस की यह मांग अमेरिकी कार्रवाई के बदले में है, जिसमें रूस के 55 राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा गया है।

प्रवक्ता ने कहा,‘‘ हम अमेरिका की मांग को निष्कासन के तौर पर देखते हैं और इसका उसी तरह जवाब देंगे।’’

वॉशिंगटन में रूस के राजदूत एनातोले एंतोनोव ने पिछले सप्ताह कहा था कि 30जनवरी तक रूस के 27 राजनयिकों को देश छोड़ना होगा और इसके छह माह बाद इतनी ही संख्या में राजनयिकों को फिर जाना होगा। उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उस तर्क को खारिज कर दिया था कि रूसी राजनयिकों को इसलिए जाना होगा क्योंकि उनका वीजा समाप्त हो रहा है। एंतोनोव ने कहा था कि वीजा की अवधि बढ़ाने से अमेरिका का इनकार राजनयिकों के निष्कासन के तौर पर देखा जाएगा।

रूस के उप विदेश मंत्री यूरी रियाबकोव ने अमेरिका के कदम को ‘‘राजनयिक मिशनों का विध्वंस’’ करार दिया था।

गौरतलब है कि यूक्रेन के क्रीमिया पर रूस के कब्जे, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप ,हैकिंग जैसे आरोपों के चलते अमेरिका और रूस के संबंधों में हाल के दिनों में काफी तल्खी आई है और दोनों ने एक दूसरे के राजनयिकों को निकालने तथा पाबंदियां लगाने जैसे कई कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा