लाइव न्यूज़ :

रूस ने स्पूतनिक-वी के एकल खुराक संस्करण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:38 IST

Open in App

मास्को, छह मई (एपी) रूस ने कोविड-19 रोधी अपने टीके स्पूतनिक-वी की एकल-खुराक वाले संस्करण को बृहस्पतिवार को यह तर्क देते हुए नियामक मंजूरी प्रदान कर दी कि इस कदम से कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक प्रतिरक्षा प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है।

टीके के इस संस्करण का नाम ‘स्पूतनिक लाइट’ है और यह दो-खुराक वाले स्पूतनिक-वी की पहली खुराक के समान है। इसे अभी तक स्थापित वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के अनुरूप इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उन्नत परीक्षण पूरा करना बाकी है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार रूस ने जनवरी में ‘स्पूतनिक लाइट’ का मानव परीक्षण शुरू किया था और अध्ययन अभी भी जारी हैं।

‘स्पूतनिक लाइट’ रूस में स्वीकृत चौथा घरेलू विकसित कोविड-19 रोधी टीका है जिसे देश में मंजूरी दी गई है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे उपयोग के लिए अधिकृत करने के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘यह जानकर अच्छा लगा कि (कोविड-19 के खिलाफ) इस उपकरण का विस्तार हो रहा है।’’

रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि चौथे टीके को अधिकृत करने से वायरस के खिलाफ सामूहिक प्रतिरक्षा बनाने की प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलेगी। अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक प्रतिरक्षा हासिल करने के लिए कम से कम 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक है, लेकिन सटीक सीमा अभी भी अज्ञात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब